श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाशिवरात्रि शिवालयों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब गंगेश्वर महादेव,सिद्धेश्वर महादेव,रामेश्वर महादेव मंदिर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज सेमारी क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो
उठा। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं जहाँ श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर खुशहाली की कामना की
भीम सागर तालाब मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगेश्वर महादेव मंदिर साल में छह माह जल मगन रहते हैं महादेव भक्तों का लगा तांता
प्रसिद्ध गंगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से ही कष्टों का निवारण होता है विशेष श्रृंगार महादेव का मनमोहक पुष्पों और भांग से विशेष श्रृंगार किया गया व्यवस्था भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दूध, जल, और बिल्वपत्र अर्पित किए।
मंदिर परिसर में लगे मेले और भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया सिद्धेश्वर महादेव भक्ति की बही बयार इधर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यहाँ भी अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो अनवरत जारी है अभिषेक और पूजन मंदिर में पंडितों द्वारा विधि-विधान से महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका भजन कीर्तन मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर है में भाग बनाई जा रही है
श्रद्धालुओं का संदेश महाशिवरात्रि का यह पर्व हमारे लिए नई ऊर्जा लेकर आता है। गंगेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव की कृपा हम सब पर बनी रहे, यही मंगल कामना है

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!