सावधान! भबराना आश्रम और पावर हाउस के बीच सड़क पर बना ‘खूनी’ गड्ढा, हादसों को दे रहा दावत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में भबराना आश्रम से पावर हाउस की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का मार्ग बनी हुई है। सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच लगभग आधा फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और रात के समय अंधेरा होने के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने और अनियंत्रित होने का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार लोग इस गड्ढे की वजह से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
प्रशासनिक अनदेखी

हैरानी की बात यह है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग अभी तक कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। न तो यहाँ कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही गड्ढे की मरम्मत की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस गड्ढे को नहीं भरा गया, तो कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है।
स्थानीय लोगों की मांग
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित लोक निर्माण विभाग से पुरजोर मांग की है कि:
इस गड्ढे को तत्काल प्रभाव से भरा जाए।
सड़क के इस हिस्से की गुणवत्ता की जांच की जाए।
भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित मरम्मत कार्य सुनिश्चित हो।
सड़क के बीचों-बीच इतना गहरा गड्ढा होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। भारी वाहनों के गुजरने से यह गड्ढा और भी चौड़ा होता जा रहा है, लेकिन विभाग इसे भरने की जहमत नहीं उठा रहा।” — भवानी सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!