900 करोड़ के JJM घोटाले में बड़ी कार्रवाई PHED के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल ताज अरावली होटल से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर | मंगलवार सुबह जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह उदयपुर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल Taj Aravali Resort & Spa से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर होटल में दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न परियोजनाओं में अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी जांच लंबे समय से चल रही थी।
क्या है मामला?
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Jal Jeevan Mission के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। आरोप है कि इस योजना के तहत स्वीकृत कार्यों और टेंडरों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुईं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।
ACB की कार्रवाई जारी
Rajasthan Anti Corruption Bureau (ACB) ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मामले में अन्य अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विभाग में मचा हड़कंप
चीफ इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद PHED महकमे में हड़कंप मच गया है। राज्य स्तर पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
ACB द्वारा दिनेश गोयल को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि घोटाले से जुड़े तथ्यों की गहन जांच की जा सके।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!