ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठकओबीसी शक्ति का महासंगम: बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
बांसवाड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक बैठक जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट 2026–27 को जन–जन तक पहुँचाने तथा 23 फरवरी को प्रस्तावित श्रमिक संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सैकड़ों की संख्या में श्रमिकों को सम्मेलन स्थल तक लाया जाएगा तथा उनके लिए भोजन–प्रसादी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह कार्यक्रम ओबीसी समाज और श्रमिक वर्ग को भाजपा की नीतियों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रजी कुमावत के मार्गदर्शन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। साथ ही उनके बांसवाड़ा जिले में प्रथम आगमन पर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जहां श्रमिक संवाद को लेकर विशेष दिशा–निर्देश भी प्राप्त होंगे।
बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु भाई मईड़ा रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आने वाले समय में संगठन की ताकत से विरोधियों को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष कान्तिलाल सुथार ने कहा कि “ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और श्रमिकों, गरीबों व वंचितों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुँचाई जाएंगी। 23 फरवरी का श्रमिक संवाद सम्मेलन बांसवाड़ा की राजनीति में नया इतिहास रचेगा।”
बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश कलाल,पंकज बरुडीया ,महावीर रावल व अंजुबाला व जिला मंत्री ,केलाश पाटीदार,नानुलाल पंचाल जिला सदस्य योगेश कलाल जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनी व समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सुथार,गौरीशंकर सेवक,कमलकीशोर, पाटीदार,वजेंग पाटीदार हीरालाल पटेल रामचंद्र पंचाल ,नारेंग पटेल,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे माहौल में संगठनात्मक जोश, राजनीतिक ऊर्जा और विजय का संकल्प स्पष्ट दिखाई दिया।संचालन महामन्त्री सुखलाल ने किया आभार ओबीसी उपाध्यक्ष महावीर रावल ने कीया

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूंबर

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’