सलूंबर को विकास की सौगात: 8 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण, सोनार माता धाम में बढ़ेंगी सुविधाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। बजट 2026 पर सदन में चर्चा के दौरान भजन लाल शर्मा ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अहम विकास घोषणाएं कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।
इन निर्णयों से जहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, वहीं धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
बस्सी–सल्लाडा मार्ग होगा चौड़ा और मजबूत
सरकार ने सलूंबर जिले में बस्सी से सल्लाडा तक करीब 8 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। लंबे समय से संकरी और जर्जर हालत में चल रहे इस मार्ग के उन्नयन से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। परिवहन सुगम होने से कृषि उपज के परिवहन में भी सहूलियत आएगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
सोनार माता धाम में विकास कार्यों की घोषणा
जनजाति क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र सोनार माता मंदिर में व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित योजनाओं में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, शौचालय निर्माण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को सलूंबर क्षेत्र के लिए आधारभूत संरचना और धार्मिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने निर्णयों का स्वागत करते हुए शीघ्र क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई है।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’