विद्या निकेतन विद्यालय चावंड में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस धूमधाम से मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चावंड। विद्या निकेतन विद्यालय चावंड में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भरत गर्ग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक श्री कालू लाल पटेल एवं विशिष्ट अतिथि दिलीप प्रजापत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग और स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के भैया-बहनों ने गीत, कविता, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। आचार्यों ने उनके शौर्य और मातृभूमि प्रेम की गाथा सुनाई तथा देशभक्ति गीतों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अंत में नरेश गुरुजी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने होली का पर्व भी बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!