सराड़ी की बेटी ने रचा इतिहास, लकड़ी पर साकार किया श्रीराम मंदिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सराड़ी। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका सजीव उदाहरण सरस्वती विद्या निकेतन कडुणी की कक्षा 6 की छात्रा किरण सिद्धार्थ ने प्रस्तुत किया है। नन्हीं छात्रा ने राम मंदिर, अयोध्या की भव्य संरचना से प्रेरित होकर लकड़ी पर बारीक नक्काशी के माध्यम से आकर्षक मॉडल तैयार किया।
मॉडल में मंदिर की स्थापत्य शैली, स्तंभों की सज्जा और शिखर की बनावट को अत्यंत सूक्ष्मता से उकेरा गया है। सीमित संसाधनों में इतनी सटीक कारीगरी देख विद्यालय परिवार और अभिभावक आश्चर्यचकित रह गए। छात्रा की लगन और धैर्य ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर सुविवि के कन्या विश्वविद्यालय के समन्वयक एवं इतिहासवेत्ता सहायक आचार्य डॉ. मनीष श्रीमाली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रा से संवाद कर उसके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नियमित अभ्यास करते रहने और अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
संस्था प्रधान लोकेश चौधरी ने विद्यालय प्रांगण में छात्रा का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शंकर सेवक, प्रकाश मेघवाल, राजपाल सिंह, गणेश सुथार, नरेन्द्र सिंह एवं गणपत गर्ग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने किरण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!