बारौलजी से सेमारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, युवक घायल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बाइक, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेमारी। ब्लॉक क्षेत्र के बारौलजी सेमारी मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे गड्ढे में जा गिरा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल युवक को बाहर निकालकर संभाला।
ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत निजी वाहन से सलूम्बर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!