प्रताप संस्थान चावण्ङ को लगातार तीसरे साल मिला ‘बिग एजुकेटर अवॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के चावंड यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम, नवाचार खेलकूद के क्षेत्र में किए गए योगदान और समर्पण के लिए यह सम्मान उदयपुर जिले की 30 से ज़्यादा RBSE/ CBSE संस्थानों को दिया गया । मेरिटॉड रिसॉर्ट उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रताप संस्थान चावण्ङ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम , खेलकूद में सर्वाधिक राज्यस्तर पर बच्चो के चयन और सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कर्ष कार्य करने पर शिक्षाविद द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि उदयपुर एडीजे कुलदीप जी , अर्थ ब्यूटी एंड वेलनेस सेंटर के निदेशक डॉ दिया सिंह, गीतांजलि के डीन व्यास सर, मोटिवेटर डॉ अरविंद सिंह व
अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल जीतेश श्री माली के हाथो निदेशक व ट्रस्टी प्रकाश शर्मा को लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया निदेशक प्रकाश शर्मा ने इस सम्मान को अपने अभिभावकों प्रिंसिपल शिक्षकों,छात्र छात्राओं को समर्पित किया और आने वाले वर्ष पुनः जिले और संभाग में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रण लिया! इस सम्मान के लिए टीम प्रताप के सह निदेशक मुकेश शर्मा, सह निदेशक बसंत कलाल और प्रिंसिपल मेडम पिंकी सिंह व समस्त अध्यापकों की मेहनत से ही सम्भव हुआ है आज संस्थान में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में संस्थान के बच्चो और शिक्षकों ने निदेशक प्रकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया स्वागत उपरांत सर्वप्रथम निदेशक महोदय ने महाराणा प्रताप के राज्याभिषेक समारोह में महाराणा प्रताप को नमन करते हुए मालयार्पण कर सभी को शुभकामनाए दीं गई
तत्पश्चात बच्चो के संघ होली पर्व फ़ागोत्सव मनाया गया जिसमे राधा कृष्णा संग फूलो की होली और हर्बल गुलाल से रंगोत्सव मनाया गया
प्रताप की पुण्य धरा पर पहली बार महाराणा प्रताप जी के राज्याभिषेक को राज्यारोहण के रूप में मनाया गया जिसमे बच्चो ने प्रताप से जुड़ी हुई कई जानकारिया साँझा की और छात्र संघ अध्यक्ष नवीन पटेल ने प्रताप के जीवन परिचय देते हुए सभी बच्चो को होली की शुभकामनाएँ प्रेषित की संचालन सांस्कृतिक मंत्री रोहित भाट और निहारिका चौबीसा ने किया
प्रताप संस्थान की छात्र संघ केन्द्रीय कार्यकारिणी ने इन सभी कार्यकर्मो को बहुत शानदार तरीक़े से एकसाथ आयोजित किया संस्थान में नवीन सत्र में सिर्फ रिक्त कुछ सीटों पर ही प्रवेश दे रही हैं जो 5 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!