होलिका दहन से पहले बालिकाओं ने किया पूजन, गांव में दिखी आस्था और उत्साह की झलक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर जिले के नौली गांव में
रंगों के पर्व होली से एक दिन पूर्व गांव में होलिका दहन की तैयारियों के बीच बालिकाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया।
होलिका दहन से पहले बालिकाएं नए कपड़े पहनकर एकत्रित हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने होलिका स्थल पर रोली, अक्षत, गुड़, हल्दी, नारियल और नई फसल की बालियां अर्पित कीं। बालिकाओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए परिक्रमा भी की।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मान्यता है कि होलिका दहन से पहले पूजन करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर-परिवार में खुशहाली आती है। इस अवसर पर महिलाओं और बुजुर्गों ने बालिकाओं को आशीर्वाद दिया और परंपराओं के महत्व को समझाया।
गांव के पुजारी शंकर लाल गर्ग ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व प्रह्लाद की अटूट भक्ति और होलिका के दहन की कथा से जुड़ा है। इसी स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है।
शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। इसके साथ ही अगले दिन रंगों की होली खेली जाएगी।

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’