12 घंटे में मोटर चोरी का पर्दाफाश, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी डिटेन झल्लारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की 3 एचपी मोटर बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा/सलूंबर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में झल्लारा सर्कल पुलिस ने पानी की मोटर चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पुलिस ने चोरी की गई 3 एचपी मोटर बरामद कर ली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला के सुपरविजन एवं वृताधिकारी हेरम्भ जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षु आरपीएस सेजल शेखावत व पु.नि. जयकिशन फुलवारीया मय टीम व साइबर सेल की सहायता से यह सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण

प्रार्थी पुंजा पिता भीमा जी पटेल (उम्र 60 वर्ष) निवासी साठोदड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके “उठिया वाला खेत” स्थित खुले कुएं पर रेन फॉल कंपनी की 3 हॉर्स पावर की मोटर
लगी हुई थी। 1 मार्च 2026 को गेहूं की फसल की सिंचाई के बाद वे मोटर बंद कर घर लौट आए। अगले दिन 2 मार्च की शाम जब वे कुएं पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात बदमाश पाइप व केबल काटकर मोटर चोरी कर ले गए। समीपवर्ती “बाटकिया वाला कुआं” से भी मोटर चोरी की सूचना मिली।
रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 36/2026 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान हैडकांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार (नं. 40) के जिम्मे किया गया।

नाकाबंदी कर आरोपियों को दबोचा

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर नाकाबंदी व घेराबंदी कर संदिग्धों को डिटेन किया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटर बरामद की गई। पूर्ण अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

गिरफ्तार अभियुक्त

खेमराज पिता लालु मीणा (उम्र 18 वर्ष) निवासी झरमाल, थाना झल्लारा, जिला सलूंबर
02 बाल अपचारी (डिटेन)
इनकी रही मुख्य भूमिका
कार्रवाई में प्रशिक्षु थानाधिकारी सेजल शेखावत, जयकिशन फुलवारीया, गंगाराम, जुलेदार खान, सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, नवीन कुमार, नीरज पाटीदार (मुख्य भूमिका), पुष्पेन्द्र सिंह (मुख्य भूमिका), मयंक कुमार, यशपाल सिंह, नयनपाल सिंह, मणिलाल, जीगर एवं साइबर सेल के हेमेन्द्रसिंह (मुख्य भूमिका) की विशेष भागीदारी रही।
किसानों में राहत
मोटर चोरी की घटनाओं से चिंतित किसानों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है। झल्लारा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!