लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल: मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की सहायता राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla के निजी सचिव एवं कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष Harinand Kahar ने बूंदी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान गौहाटा, बड़ा खेड़ा और रोटेदा गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि गौहाटा गांव की लक्ष्मी बाई पत्नी पप्पू लाल केवट तथा सांवरिया पुत्र किशन लाल केवट का आकस्मिक निधन हो गया था। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।
इस दौरान हरिनंद कहार ने मृतक के आश्रित पप्पू लाल केवट और नरेश केवट को उनके निवास पर जाकर 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपे। साथ ही बड़ा खेड़ा निवासी 101 वर्षीय श्रीमती धन्नी देवी पत्नी ग्यारसीलाल कीर तथा रोटेदा निवासी नंदकिशोर पुत्र देवलाल केवट और राम भरोस पुत्र कल्याण के निधन पर उनके घर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा (चेयरमैन), प्रदेश उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, कैलाश कहार, छात्रावास अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार, मुकेश कश्यप (पार्षद), प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, हरजीत केवट (पार्षद), प्रदेश सचिव धनराज केवट, देवेन्द्र केवट, लखन केवट, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, मोहनलाल कम्पाउंडर, नरेश ककराजकलां, सुरेन्द्र कीर सहित समाज के अनेक लोगों ने भी शोक व्यक्त किया

रिपोर्टर नरेंद्र कुमार मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!