नानगा स्कूल में वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी की शुरुआत, दीवारों पर सजी 100 से अधिक किताबें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा। ब्लॉक झल्लारा की ग्राम पंचायत बनोड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानगा में बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। शिक्षक पंकज टेलर के प्रयासों से बुक फॉर ऑल ट्रस्ट, नोएडा के सहयोग से विद्यालय में वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी स्थापित की गई।
इस अनूठी लाइब्रेरी में हिंदी की कविताएं, नैतिक कहानियां और रोचक कथाओं सहित 100 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। दीवारों पर व्यवस्थित तरीके से टांगी गई इन पुस्तकों को बच्चे आसानी से पढ़ सकेंगे, जिससे उनमें पठन-पाठन की आदत विकसित होगी और ज्ञान में वृद्धि होगी।
जानकारी के अनुसार सलूंबर जिले के 50 से अधिक विद्यालयों में भी इस तरह की वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है, ताकि सीमित संसाधनों वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अच्छी पठन सामग्री मिल सके। इस पहल को समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
इस दौरान संस्थाप्रधान पंकज टेलर, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!