विद्या निकेतन चावंड में चिंतन बैठक आयोजित, शिशु वाटिका उन्नयन और तकनीकी शिक्षा पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में चावंड। विद्या भारती संस्थान उदयपुर जिले की वार्षिक योजना के तहत बुधवार को विद्या निकेतन चावंड में चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।
बैठक में विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र फुलानी, सचिव कालू लाल चौबीसा तथा संकुल प्रमुख अनिलराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत मोठड़ा-उपरना और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
चिंतन बैठक में विद्यालय के शैक्षिक और व्यवस्थागत विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने शिशु वाटिका को और अधिक उन्नत बनाने, शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने, तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने तथा नए प्रवेश बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। साथ ही भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के लिए वाहन व्यवस्था, स्मार्ट बोर्ड की सुविधा और नगर में विद्यालय भवन की बेहतर व्यवस्था विकसित करने के सुझाव भी दिए गए।
बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वालजी भाई जोशी, कोषाध्यक्ष मोडी लाल पटेल, सदस्य मांगी लाल व्यास, गंगा राम चौबीसा और मुकेश मोड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ संपर्क अभियान चलाकर छात्रसंख्या बढ़ाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की बात कही।
अंत में प्रधानाध्यापक कालू लाल पटेल ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!