महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोलड़ी में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। ब्लॉक झल्लारा के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोलड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से कक्षा 12 तक अंग्रेजी माध्यम में नवीन प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। विद्यालय में कुल 570 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से पूर्व सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समायोजित करने के बाद लगभग 280 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विद्यालय में कक्षा नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा 1 से 12 तक विभिन्न सीटें उपलब्ध हैं। नर्सरी में 25 सीटें पूर्णतः रिक्त हैं, जबकि अन्य कक्षाओं में भी रिक्त सीटों के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे।
प्रवेश कार्यक्रम की समय-सारणी के अनुसार 11 मार्च 2026 को प्रवेश विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 14 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक विद्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की सूची 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसके पश्चात 25 मार्च 2026 को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश कार्य 28 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। नए सत्र के लिए विद्यालय में शिक्षण कार्य 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन पत्र प्राप्त कर अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन करें, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का लाभ मिल सके। विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!