रठौड़ा में शॉर्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में सेमारी | उपखंड क्षेत्र के रठौड़ा गांव में देर रात एक जूते की दुकान में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में दुकान के अंदर रखे जूतों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान में रखा अधिकांश माल जलकर राख हो गया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
दुकान संचालक भूमित केशव लाल सेवक ने इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही है। घटना के बाद व्यापारी ने सेमारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!