व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस पकड़ी गई, जांच अभियान में प्रशासन की सख्त कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विशेष जांच अभियान
चलाया। गुरुवार को विशेष प्रवर्तन जांच दल ने शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।
जांच के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग श्रेणी के सिलेंडर निर्धारित हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसियों को भी वितरण व्यवस्था पारदर्शी रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’