सलूंबर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक पर अवैध रूप से अफीम दूध (अमल) ले जा रहे दो तस्करों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 960 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध तरीके से अफीम दूध का परिवहन कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी