सलूंबर में गैस सिलेंडर महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!