सलूंबर में फूड सेफ्टी का बड़ा अभियान, 1000 से अधिक व्यापारियों को स्वच्छता का पाठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां फास्टरेक फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री तैयार करने के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में जिलेभर से 1000 से अधिक खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई, हाइजीन मेंटेन करने और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री तैयार करने की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फूड सेफ्टी नियमों और लाइसेंसिंग प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर 25 खाद्य व्यापारियों को फूड लाइसेंस भी जारी किए गए, जिससे उन्हें वैध रूप से व्यवसाय संचालित करने में सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सके।
कार्यशाला में भाग लेने वाले व्यापारियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर और सुरक्षित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!