कलेक्टर-विधायक की मौजूदगी में हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले के प्रख्यात राजकीय तेजानंद बिहारी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। आयोजन ने राजस्थान दिवस को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगते हुए एक यादगार स्वरूप प्रदान किया।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!