सलूंबर जिले के ऐतिहासिक जयसमंद क्षेत्र में राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जयसमंद झील की पाल पर स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग के तत्वावधान में भव्य सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल छा गया। महाआरती के दौरान मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।
इस आयोजन में पंडित जमनालाल सेवक, कैलाश चंद्र आमेटा, पंचायत समिति के वी.डी.ओ. दयाचंद यादव, वीरपुरा के उप सरपंच राम सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि राजस्थान स्थापना दिवस को सांस्कृतिक रंगों से भी सराबोर कर दिया।