बरोड़ा में हिंदू नववर्ष पर श्रीराम कथा प्रेम यज्ञ का भव्य शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था—थाना अधिकारी झल्लारा की सख्त निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर (राजस्थान) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ सलूंबर जिले के बरोड़ा गांव स्थित बरोलजी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा प्रेम यज्ञ का भव्य आगाज हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में आसपास के 60–70 गांवों के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे और लाखों की संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने समाज में आपसी विश्वास, एकता और सत्य के महत्व पर जोर देते हुए नववर्ष को नई ऊर्जा, नवचेतना और सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाने का संदेश दिया।
इस भव्य आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में हितेश सेवक एवं चुन्नीलाल सेवक (बरोड़ा) ने जिम्मेदारी निभाई।
कलश एवं अन्य यजमानों में शामिल रहे—
नारायण त्रिवेदी (इंटाली), यशवंत मेहता व गोपाल मेहता (कराकला), गंगा आरती देवी व जगदीश गोखले (बरोड़ा), कमलेश शास्त्री (खड़गदा), सेवा दास महाराज (जैताना), शम्भू सिंह (डॉक्टर), रोशन जोशी व हरीराम जोशी (जोशीवाड़ा), लालू पटेल व डूंगर पटेल (बरोड़ा), दीपक जैन व मदन जैन (बरोड़ा), शैलेश पांडे व शंकर पांडे (बरोड़ा), रमेश गोखले व शंकर गोखले (बरोड़ा), अमर लिम्बावत, कन्हैयालाल जैन, निर्मला देवी व अमृतलाल, संध्या देवी व यशवंत गोखले, देवीलाल व शंकर गोखले (सभी बरोड़ा), लीलाराम जोशी व प्रेम जोशी, परमानंद जोशी व जगन्नाथ जोशी (जोशीवाड़ा), गोपाल व विश्वनाथ (बरोड़ा), कामला बाई व दुर्गाशंकर, शुभाष व दुर्गाशंकर (बरोड़ा), यशवंत व रूपराम (बामनिया), चंदा देवी व दीपक भट्ट, विद्या देवी व गोपाल पांडे (नागपुर), धर्मनारायण मोड़ (रठौड़ा), जसवंत सिंह व उदयसिंह (बामनिया), शंकरलाल त्रिवेदी (बरोड़ा), शांतिलाल सेवक (सिपुर), रामेश्वर जोशी (जोशीवाड़ा), महेश जैन (बरोड़ा), लीलाधर त्रिवेदी (कराकला), ललित सेवक व लालशंकर सेवक, शांतिलाल सेवक व कमल सेवक (बरोड़ा), श्यामकिशोर व देवीलाल उपाध्याय (बामनिया), राजेंद्र व सुखलाल उपाध्याय (गणेशपुर), कैलाशपुरी व नारायण (सलैया), देवीलाल सेवक व कचरूलाल (बड़ावाली), भरत भट्ट व अम्बालाल (सेरिया), विनोद जोशी (खैराड़), मगन सेवक व कचरूलाल (खोड़ाव), गणेश सेवक व शिवलाल, नरेंद्र जोशी व लक्ष्मण जोशी (जोशीवाड़ा), चंदा देवी व जयप्रकाश जोशी (सराड़ी), प्रताप सिंह व रामसिंह चौहान (बरोड़ा), केसर सिंह व धूलसिंह चौहान, जिगर मोड़ व शंकर मोड़ (बामनिया), खुमान सिंह, अभय शर्मा (सलूंबर), भावना मेहता व विश्वनाथ (बामनिया), पूर्णेश शर्मा व विजयशंकर (सलूंबर), रोशन पगारे (गुजरात), नीता देवी व स्व. मुकेश पांडे (बरोड़ा), राजपाल सिंह व फतेह सिंह (बामनिया), एम.डी. वैष्णव (आसपुर), नारायण सुथार (सहायक अभियंता, सलूंबर), भूरा पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष, काईगढा), ममता देवी व जगदीश चौबीसा (गामड़ी डाल), नारायण पटेल व कैलाश पटेल (गामड़ी), नाथू सिंह व वदन सिंह राठौड़ (बामनिया), शक्ति सिंह शेखावत (सलूंबर), नवल सिंह (पारबी-बामनिया), लक्ष्मीलाल जोशी व गुलाब जोशी (जोशीपुरा), किशोर व देवीलाल (कराकला)।
आयोजन में बाहर से आए संतों के सान्निध्य में कथा, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।
थाना अधिकारी झल्लारा की निगरानी में सख्त सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। थाना अधिकारी झल्लारा लगातार मौके पर सक्रिय रहे और पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
थाना अधिकारी झल्लारा के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई।
थाना अधिकारी झल्लारा द्वारा बार-बार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया, जिससे लाखों श्रद्धालुओं के बीच भी कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने में थाना अधिकारी झल्लारा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान सलूंबर विधायक शांता अमृतलाल मीणा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
नौ दिवसीय इस श्रीराम कथा प्रेम यज्ञ में प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन और विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!