सलूंबर में ‘सुरक्षा सखी पखवाड़ा’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक, महिला पुलिस ने दी अहम जानकारियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिला सलूंबर की महिला पुलिस टीम द्वारा ‘सुरक्षा सखी पखवाड़ा’ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान महिला कॉस्टेबल रुक्मणि (बेल्ट नंबर 399), जया (358), दीपिका (263) एवं रेखा (106) ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप के उपयोग, बाल विवाह रोकथाम के उपाय, महिला डेस्क की सेवाओं तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों, ऑपरेशन लाडली एवं ऑपरेशन जागृति जैसे अभियानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
महिला पुलिस टीम ने विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 100 (पुलिस कंट्रोल रूम) के उपयोग के बारे में अवगत कराया।
अभियान के तहत महिलाओं को सतर्क, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’