विद्या निकेतन विद्यालय का अनूठा आयोजन: नववर्ष पर सांस्कृतिक जागरण, हेडगेवार जी के विचारों पर हुई गोष्ठी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में चावंड (संवाददाता)।विद्या निकेतन विद्यालय चावंड द्वारा नव संवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ एवं रामधुन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर वालजी भाई जोशी ने नव संवत्सर के प्राकृतिक महत्व एवं डॉ. केशव राव बाली राम हेडगेवार के जन्मोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष हीरालाल कलाल ने नव संवत्सर को प्रकृति से जोड़ते हुए इसके महत्व को विस्तार से बताया।
लॉर्ड कृष्णा के निदेशक मनोज व्यास ने नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पक्ष पर प्रकाश डाला। वहीं गायत्री परिवार के सदस्य कल्पेश गर्ग ने तिलक में समाहित त्रिवेणी संगम के माध्यम से हिंदू संस्कृति के गूढ़ अर्थ समझाए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों द्वारा विभिन्न मोहल्लों में जाकर नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं। इसके पश्चात हनुमान मंदिर परिसर में डॉ. केशव राव बाली राम हेडगेवार के विचारों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान कालूलाल पटेल ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक, भैया-बहिन एवं समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही।
अंत में आभार प्रदर्शन नरेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चावंड चौकी प्रभारी उमेश शर्मा सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!