रास्ते में पड़ा मिला तिरंगा, रिपोर्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, सम्मान के साथ उठाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी चंदोडा से जहां सड़क पर पड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देखकर एक स्थानीय रिपोर्टर ने तुरंत मानवीय और देशभक्ति का परिचय दिया जानकारी के अनुसार, रिपोर्टर हितेश कुमार सुथार कुछ काम सेमारी चन्दोडा के लिए जा रहा था, तभी उसकी नजर सड़क किनारे पड़े तिरंगे पर पड़ी। ध्वज धूल-मिट्टी में सना हुआ था और आसपास से लोग गुजर रहे थे लेकिन किसी का ध्यान उस पर नहीं गया तिरंगा को देखते ही रिपोर्टर ने गाड़ी रोकी और तुरंत तिरंगे को सम्मानपूर्वक उठाया। उसने ध्वज को साफ किया और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा ताकि उसकी गरिमा बनी रहे। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है रिपोर्टर हितेश कुमार ने कहा तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि हमारे देश की शान और सम्मान का प्रतीक है। इसे इस तरह जमीन पर पड़ा देखना बेहद दुखद था। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे
कई लोगों ने माना कि वे आगे से इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि राष्ट्रीय ध्वज का हमेशा सम्मान किया जाए
प्रशासन की ओर से भी अपील की गई है कि नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में तिरंगे का अपमान न होने दें यह घटना हमें याद दिलाती है कि देशभक्ति सिर्फ बड़े मौकों पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों में भी झलकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!