सलूम्बर। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना गींगला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन अवैध बजरी से भरे डम्पर को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई के निर्देशन में की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला के सुपरविजन तथा वृताधिकारी हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में थाना गींगला की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 की रात्रि गश्त के दौरान करावली बस स्टैंड के पास एक बिना नंबर के टाटा डम्पर को रोका। जांच के दौरान उसमें अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर करीब 40 टन बजरी सहित डम्पर को जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 47/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस 2023 की धारा 303 (2), एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 तथा एमएमसीआर की धारा 54, 60 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई में पुलिस टीम: धर्मेन्द्र सिंह वाघेला (थानाधिकारी) शोभाराम (हेड कांस्टेबल) शैलेन्द्र कुमार (कांस्टेबल) रमेश कुमार (कांस्टेबल)
जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है।









