भजन-कीर्तन और नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल, सप्तमी की रात्रि जागरण के साथ धार्मिक उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर। गुडेल गांव में नागेश्वरी माताजी की अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में गांव के सभी धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
शोभायात्रा पहाड़ी से प्रारंभ होकर पूरे गांव में नगर भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान माता-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने भक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंदिर पहुंचने पर विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात सभी ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण कर आयोजन का समापन किया।
इससे पूर्व सप्तमी के अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें रातभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर आनंद लिया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।

रिपोर्टर शंकर लाल भोई

और पढ़ें

error: Content is protected !!