धारोद में गूंजे जय श्री राम: हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड, महाआरती व भजन संध्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले की ग्राम पंचायत धारोद स्थित पूर्वोंनमुखी हनुमानजी मंदिर में मंदिर समिति धारोद के सान्निध्य में नवयुवक मित्र मंडल धारोद द्वारा भव्य एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे विधिवत सुंदरकांड पाठ से हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। पूरे दिन श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन बना रहा और हनुमानजी के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।
सायंकाल महाआरती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति धारोद एवं नवयुवक मित्र मंडल धारोद के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान