पुलिया हटाकर छोड़ा अधूरा काम, 5 माह से रास्ता बंद — स्कूल के सामने बड़ा खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिले के बाबा मगरी से केसरियाजी-खेरवाड़ा हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया को हटाए करीब 5 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाबा मगरी स्थित एवीएस स्कूल के मुख्य गेट के सामने बनी यह पुलिया हटाए जाने के बाद से ही सड़क का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों को मजबूरी में पास बने एक छोटे वैकल्पिक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है, जो अब खुद भी जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया हटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई बार प्रशासन, कृषि विभाग और इरिगेशन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों में भी इसको लेकर गहरी चिंता और आक्रोश है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान