गृह मंत्री के बयान पर गरमाई सियासत: BAP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्पष्टीकरण की उठाई मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें संसद में गृह मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को संसद में वामपंथी उग्रवाद पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में कहा गया कि “सरेंडर की लिस्ट” जैसे शब्दों का प्रयोग आदिवासी समुदाय को नक्सलवाद से जोड़ने का प्रयास प्रतीत होता है, जो निंदनीय है।
BAP ने इस बयान को जनप्रतिनिधियों की गरिमा के खिलाफ बताते हुए गृह मंत्री से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की है। साथ ही संसद की कार्यवाही से उक्त टिप्पणी हटाने और भविष्य में इस प्रकार की भाषा के प्रयोग से बचने की अपील की गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस बयान के चलते बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र सहित देशभर के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग में रोष व्याप्त है।
इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधानसभा एवं लोकसभा प्रत्याशी सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान