गांव-गांव कांग्रेस का संगठन विस्तार: पंचायत से वार्ड स्तर तक पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर चल रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।
अभियान के अंतर्गत ब्लॉक, मंडल और ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वयकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत और वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में समन्वयकों द्वारा गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा गया और पंचायत अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन लिए गए। गिंगला पंचायत समिति क्षेत्र की सराड़ी, पानीकोटड़ा, करावली, कडूणी सहित कई ग्राम पंचायतों में समन्वयक दिनेश जैन एडवोकेट, वीरेंद्र पटेल, भंवरलाल नागदा, नंगाराम मीणा, रूपलाल मेघवाल, रूपलाल सालवी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।
इसी क्रम में जयसमंद पंचायत समिति क्षेत्र की केवड़ा, ओडा, सिंघटवाड़ा, भालड़िया, नेवातलाई, पालड़ा और देवपुरा पंचायतों में भी संगठन विस्तार को लेकर गतिविधियां तेज रहीं। यहां समन्वयक रेशमा मीणा, मोहनलाल औदिच्य, मांगीलाल सेवक, गंगाराम मीणा, गंगाराम चौधरी, कालूलाल मीणा, केशव मेघवाल, वालचंद जैन और धुलजी मीणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करना है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से गांवों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आमजन से सीधा जुड़ाव बढ़ेगा।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान