सलूंबर में शैक्षिक महासंघ का मंथन: सदस्यता अभियान तेज, अवकाश कटौती के खिलाफ उठी आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान के सलूंबर खंड द्वारा दूदर स्थित खंड कार्यालय पर एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड अध्यक्ष गजेंद्र चौबीसा ने बताया कि 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के साथ ही संगठन को मजबूत आधार देने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत सदस्यता पंजिकाएं वितरित कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
खंड मंत्री नरेश चाष्टा ने जानकारी दी कि बीते सत्र में सलूंबर खंड ने जिले में शत-प्रतिशत सदस्यता का रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष भी उसी उपलब्धि को दोहराने के लिए संकुल स्तर पर संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति कर अभियान को गति दी जा रही है।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ‘समरसता दिवस’ के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वक्ताओं का चयन कर जिम्मेदारियां तय की गईं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी खुलकर विचार-विमर्श हुआ। जिला सभा अध्यक्ष देवीलाल मेहता ने सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने मांग रखी कि इसके बदले शिक्षकों को 15 की बजाय 30 उपार्जित अवकाश (ईएल) दिए जाएं।
जिला अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया को मजबूत बनाने की अपील की। वहीं जिला मंत्री कमल आमेटा ने सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को लिखित रूप में एकत्र कर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संस्थापक जयदेव पाठक एवं माँ भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। खंड सभा अध्यक्ष रमाकांत सकरावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कन्हैयालाल सेवक, नरेंद्र पटेल, मुकेश चाष्टा, रमेश पुरी गोस्वामी, प्रकाश मेहता, मिलिंद उपाध्याय, मगन सेवक, देवी सिंह, रमेश सुथार, भेरूलाल मीणा, मांगीलाल मीणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान