बूथ तक मजबूती का संकल्प: झल्लारा क्षेत्र में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर जिले में झल्लारा। प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की कवायद अब सलूंबर जिले में गति पकड़ चुकी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत झल्लारा पंचायत समिति क्षेत्र में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
दौरे के दौरान हड़मतिया, क्याडा, घटेड पायरा, कल्याणा, अमलोदा और समोडा पंचायतों में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार की रणनीति समझाई गई। मेहता ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव बूथ स्तर से ही रखी जाती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने पंचायत स्तर पर नई इकाइयों के गठन, निष्क्रिय संरचनाओं को पुनर्जीवित करने और संगठन को जन-जन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठकों में लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह चौहान, समन्वयक धूलिराम मीणा, प्रधान अनार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने अभियान को लेकर उत्साह और सक्रियता का संकेत दिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान