संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर कांग्रेस का विस्तार जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिले में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अभियान निरंतर जारी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में “संगठन सृजन अभियान” एवं “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का कार्य गति पकड़ रहा है।
इसी क्रम में विभिन्न पंचायत समितियों में नियुक्त समन्वयक एवं पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।
जयसमंद पंचायत समिति में समन्वयक गंगाराम मीणा (निवर्तमान प्रधान), रेशमा मीणा (विधानसभा प्रत्याशी), मांगीलाल सेवक (अधिवक्ता), मांगीलाल मीणा (सरपंच) सहित कार्यकर्ता सुंदरलाल मीणा, गौतमलाल मीणा (पंचायत समिति सदस्य), सुनील मीणा (अधिवक्ता), कन्हैयालाल मीणा, कालूलाल जैन, शंकरलाल सेवक, पेमाराम पटेल, राम सिंह, दुर्गा पटेल, शैलेंद्र, नाथूलाल पटेल, भेरूलाल पटेल, लालजी पटेल, जीवतराम पटेल, भीमजी पटेल, गेमर बाबूजी, लिंबाजी मीणा, भीमराज जैन आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सल्लाडा, पदमपुर, खेतावत वाड़ा, कंतोडा, वीरपुरा एवं करोड़िया ग्राम पंचायतों में सभाएं आयोजित कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
गिंगला पंचायत समिति में ग्राम खरका एवं ओरवाड़िया में सभाएं आयोजित हुईं। इसमें समन्वयक दिनेश जैन (अधिवक्ता), वीरेंद्र पटेल (अधिवक्ता), गोपाल सिंह राठौड़, नंगाराम मीणा तथा कार्यकर्ता पृथ्वी सिंह, सुरेश मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
सलूम्बर पंचायत समिति के अंतर्गत डगार, लांबी डूंगरी, ईंटाली खेड़ा, खेरोली एवं बोड़का फला ग्राम पंचायतों में भी बैठकों का आयोजन किया गया। यहां समन्वयक अशोक मीणा के साथ कार्यकर्ता दौला गेमती, जीवा भाई, नानजी, प्रभुलाल मीणा, शंकर भाई, नारायण एवं मेघा सहित अन्य उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!