साडियां जूते राशन से 175 महिलाओं के खिलें चेहरे*साफ सफाई का रखें ध्यान, बच्चों को भेजो स्कूल : डूंगर सिंह DYSP,वृत कोटडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। आदर्श शिक्षा समिति सलूम्बर और जीव दया फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्री न्युट्रीशन एज्युकेशन और राहत कार्यक्रम के तहत को आयोजित राशन और साडिया वितरण कार्यक्रम के तहत कोटडा ब्लॉक के नयावास, लकूम्बराफला, परमारों का फला, झूनी बडली और फलासिया ब्लॉक के डोलरीया गांव की 175 महिलाओं को दो साडियां, दो पेटीकोट, बुट और चप्पलें और राशन के रूप में 26 किलोग्राम चावल और 4 किलोग्राम चने की दाल के साथ केन्द्र पर आने वाले 125 बच्चों को स्कूल ड्रेस और बुट वितरित किये गए।राशन और साडिया मिलने से 175 महिलाओं और 125 बच्चों के चेहरे खिल उठे, सभी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नयावास केन्द्र पर पुलिस उप अधीक्षक श्री डूंगर सिंह ने 35 महिलाओं को प्रति महिला दो साडी, दो पेटीकोट, बुट चप्पल और राशन 26 किलोग्राम चावल और 4 किलोग्राम चने की दाल और 25 बच्चों को ड्रेसेस और बुट वितरित किऐ तो लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस उप अधीक्षक डूंगर सिंह ने कहा कि सभी महिलाएं साफ सफाई का ध्यान रखें,बिमार होने पर होस्पिटल जाऐं, परिवार की आजिविका बढाने में खेती बाडी करें और जो बच्चें स्कूल नहीं जा रहे है, बच्चों को स्कूल भेजे और बच्चों के पोषण का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम में संस्था के सचिव शशिभूषण सेन ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि कोटडा और फलासिया ब्लॉक में तीनों केन्द्र पिछले दो वर्ष से और दो केन्द्र छः माह से संचालित है, इन सभी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार के रूप में 125 बच्चोँ को प्रतिदिन एक गिलास अमूल दूध और पारलेजी बिस्कुट खिलाकर लाभान्वित किया जा रहा है। अभिभावकों ने बताया कि इस पूरक पोषाहार से बच्चों के स्वास्थ्य में बेहतरीन सुधार हुआ है। सभी केन्द्रों पर राशन और साडिया वितरण समारोह में मिराराम, सुशीलादेवी,ललिता देवी, जेलूदेवी, चम्पा कुमारी, संस्थापक नारायण सेन, जगदीशचंद्र श्रीमाली, प्रेम चंद,महिलाऐं, बच्चें और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!