झल्लारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की अनुपालना में आज सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर विशेष बैठकों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर के अध्यक्ष श्री परमानंद मेहता के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए आगामी समय में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
पंचायत समिति इंटाली खेड़ा और ग्राम पंचायत ऐमनिया पाड़ला के खैरोली ग्राम में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
अशोक मीणा (अध्यक्ष, आदिवासी जिला कांग्रेस)
सोमेश्वर जी (पूर्व वार्ड पंच) प्रभु लाल जी (जिला सचिव) उदय लाल जी, लालू जी, राजेंद्र सेन
कांति ननमा, कांति आहारी, बाबू ढोली वासुदेव, दिनेश प्रजापत, हिम्मतराम मांगीलाल मेघवाल, नाथू लाल, प्रवीण, जग्गू भाई, ओमकार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की शक्ति उसके निष्ठावान कार्यकर्ता और युवा शक्ति है। उन्होंने राज्य एवं केंद्र स्तर पर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की पहुंच बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
उपस्थित सभी युवा साथियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस के साथ मजबूती से काम करने और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का सामूहिक प्रण लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मीणा ने कहा कि आदिवासी अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश यह स्पष्ट करता है कि जनता पार्टी की विचारधारा के साथ खड़ी है।