सलूंबर में राज्यपाल कटारिया का गर्मजोशी से स्वागत, विकास और जनसमस्याओं पर लिया फीडबैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। गुलाब चंद कटारिया के सलूंबर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बांसवाड़ा जाते समय आरटीओ चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल सुबह लगभग 8 बजे सलूंबर पहुंचे और करीब 35 मिनट तक यहां रुके। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की तथा चाय-नाश्ता करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
कटारिया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान क्षेत्र की कृषि व्यवस्था, फसलों की स्थिति और आमजन की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही नवगठित सलूंबर जिले में चल रहे विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने डिंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रखी।
कार्यक्रम में शांता देवी मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान