10 ओर 12 में उत्तीर्ण उन सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिला के ब्लॉक सेमारी के पीएमश्री विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 और 12 में उत्तीर्ण उन सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
।90% से ऊपर अंक लाने वाले छात्राओं को पगड़ी, ऊपरना,मोमेंट और गिफ्ट प्रदान किया गया।साथ ही 80 %से 90% के बीच अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी उपरना और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया आज विद्यालय में साइकिल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें कक्षा 9 उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई आज के इस समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान अल्ताफ अहमद ने की मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ रहे विशिष्ट अतिथि राजेंद्र चौधरी रामचंद्र सोनी भेरू सिंह शक्तावत रहें अतिथियों के रुप में कमलेश रेबारी किशोर दर्जी नारायण भोई उपस्थित रहें पूर्व प्राचार्य एवं CBEO प्रदीप चौबीसा एवं पूर्व तहसीलदार वाली राम बुनकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम में स्टाफ के सभी सदस्य और नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य किशन लाल खटीक ने किया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!