जनसंपर्क अभियान: ब्लॉक अध्यक्ष और प्रधान ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा, सुनी जनसमस्याएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर झल्लारा। क्षेत्र के विकास और आमजन से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान और प्रधान धूलिराम मीणा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के एक दल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया।
इस दौरान टीम ने मोरीला, सर्वणी वेंण, मालपुर, बोरज कगरा और बरौलिया ग्राम पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।

​दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा।

​इस महत्वपूर्ण दौरे में क्षेत्र के कई अनुभवी और सक्रिय नेता शामिल रहे। दल में पूर्व प्रधान नारण जी और होमा राम जी मोरीला जैसे वरिष्ठ अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही, नाथू भाई, पूर्व सरपंच नरेन्द्र जी (मालपुर) और उप सरपंच विक्रम सिंह जी (बोरज) ने भी स्थानीय स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

​विभिन्न पंचायतों में आयोजित बैठकों के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर:
​कगरा से: गौतम जी, गोपाल जी, गनी मोहम्मद और हफीज मोहम्मद,​बरौलिया से लालू भाई, गजेंद्र सहित कई प्रबुद्ध नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!