लसाडिया में झोलाछापों पर बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध क्लीनिक सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 9 अप्रैल। जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए लसाडिया उपखंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. के निर्देश पर गठित टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने राजस्व ग्राम लसाडिया में तीन और आंजनी गांव में एक क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच में ये सभी क्लीनिक बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल चार क्लीनिकों को सीज कर दिया।
टीम ने संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा कर संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियां पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आमजन ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अवैध इलाज के नाम पर हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगेगी और लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिलेभर में इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा

और पढ़ें

error: Content is protected !!