कम्युनिटी एंगेजमेंट एवं एड्रेसिंग गतिविधि आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। ब्लॉक लसाडिया के घाटा एवं लालपुरा तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कम्युनिटी एंगेजमेंट एवं एड्रेसिंग गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. प्रवीण असवाल (एडिशनल डायरेक्टर, रूरल हेल्थ), डॉ. महेंद्र परमार (सीएमएचओ, सलूंबर) सहित राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।
अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को कम्युनिटी हेल्थ, बीमारियों के संक्रमण तथा विशेष रूप से मलेरिया के फैलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वच्छता बनाए रखने और सोर्स रिडक्शन (मच्छरों के पनपने के स्थानों को खत्म करने) पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही, मलेरिया के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर उपचार की उपलब्धता तथा रेफरल सिस्टम की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान हाई-रिस्क ग्रुप्स पर विशेष फोकस रखते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रचलित मिथकों, नीम-हकीमों एवं भोपा प्रथा से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई।

ग्राम पंचायत घाटा एवं लालपुरा में 100 मच्छरदानियों का वितरण, मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज

मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा ग्राम पंचायत घाटा एवं लालपुरा में 100 मच्छरदानियों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही मच्छरदानी के नियमित उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर लसाड़िया तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर ने भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता और साफ-सफाई से ही इन बीमारियों से बचाव संभव है।
चिकित्सा विभाग ने बताया कि इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!