सलूम्बर के चुंगी नाका क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिला मुख्यालय के चुंगी नाका क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्राहक बनकर आए शातिर बदमाशों ने एक बुजुर्ग दम्पति को निशाना बनाते हुए न केवल मोबाइल फोन चुरा लिया, बल्कि चंद ही मिनटों में उनके खाते से 18 हजार रुपए भी निकाल लिए।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे और बातचीत के दौरान बड़े ही चालाकी से मोबाइल का पासवर्ड देख लिया। इसी दौरान मौका पाकर एक आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने यूपीआई के माध्यम से खाते से रुपए ट्रांसफर कर लिए।
घटना के समय दुकान में मौजूद बुजुर्ग दम्पति को चोरी का अंदेशा तक नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!