राजसमंद। शहर के रीको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भव्य अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सत्र 2025-26 में आयोजित इस परीक्षा में उत्तर भारत के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें भव्य ने तहसील स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय के प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और सभी धर्मों के श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाती है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
भव्य अग्रवाल के पिता संदीप अग्रवाल व्यवसायी हैं, जबकि माता कीर्ति अग्रवाल गृहिणी हैं। भव्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य को प्रशस्ति पत्र, तमगा और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने भव्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
यह सफलता न केवल भव्य के लिए, बल्कि पूरे राजसमंद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई