“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” का संकल्प: सलूम्बर में कांग्रेस की बैठक में सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिला कांग्रेस कमिटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता के निर्देशन में “संगठन सृजन अभियान” तथा “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” मिशन के तहत नगर सलूम्बर में जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समन्वयक लक्ष्मीकान्त शर्मा, किशन सिंह चुण्डावत एवं नगर अध्यक्ष सुनील सेवक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवार विस्तृत विचार-विमर्श कर नई वार्ड कमेटियों के नामों का निर्धारण किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज चुनाव समय पर नहीं कराने को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकमत से इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और शीघ्र चुनाव कराने की मांग उठाई।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में वरिष्ठ नेता जगदीश भण्डारी, हीरालाल तोरावत, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव हबीबुर रहमान, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद (बबलू भाई), नरेश जैन (गुड्डू भाई), अधिवक्ता गणेश मेहता, नगर उपाध्यक्ष नारायण भोई, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निमेश नेमा, अधिवक्ता रामभरोसे पुरोहित, कन्हैयालाल चौबीसा, मोहम्मद हुसैन (गुड्डू भाई), अधिवक्ता रोहित भट्ट, मोहम्मद समीर मंसूरी, सिराज खान, अशोक हरिजन, फिरोज मंसूरी, मसीद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!