शॉर्ट सर्किट से घर में भड़की भीषण आग, हजारों का घरेलू सामान जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
झल्लारा । सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के देवली गांव में एक आवासीय मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, देवली निवासी शांतिलाल सालवी के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर के जिस-जिस हिस्से में विद्युत लाइन बिछी हुई थी, वहां तक लपटें पहुंच गईं और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
​आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना झल्लारा पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दमकल के वाहन ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पड़ोस के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। आग की वजह से घर में रखा खाद्यान्न, राशन सामग्री, बिस्तर, कपड़े और अन्य कीमती उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका पर्चा तैयार कर लिया है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’