पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू ईको, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलुम्बर जिले के झल्लारा क्षेत्र में हादसा: सामाजिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ भीषण दुर्घटनाक्रम, तीन घायल उदयपुर रेफर
सलूंबर/झल्लारा। जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सीधे पुलिया से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया।
मृतक दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं, जिनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’