मगवास में विश्वकर्मा मंदिर महोत्सव का भव्य समापन कलश यात्रा, शिखर प्रतिष्ठा और महाप्रसादी के साथ तीन दिवसीय आयोजन हुआ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर  जिले के (झाड़ोल,फ)    झालावाड़ बैठक के मगवास में आयोजित श्री विश्वकर्मा मंदिर का ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, मां गुरु मां शारदा नाथ जी का भी आशीर्वाद श्रद्धालु,को प्राप्त हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.30, बजे की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधि-विधान से मूर्ति स्थापना, कलश स्थापना, ध्वजारोहण और महाआरती का आयोजन किया गया। अंत में आयोजित विशाल पाण्डाल में प्रीतिभोज में समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की
विशेष रूप से, प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘बोलियों’ के कार्यक्रम में पूर्व महासचिव श्री कन्हैयालाल जी और वर्तमान महासचिव श्री मोहन जी ने अपनी ओजस्वी शैली से जो समाँ बाँधा, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। इन दोनों ने न केवल समाज के प्रमुख भामाशाहों को जाग्रत किया, बल्कि बोलियों के उत्साह को एक उच्चतम शिखर तक पहुँचाया समाज के प्रति इनके इस निस्वार्थ समर्पण साथ ही, सुप्रसिद्ध भजन गायक भगवत जी सुथार और त्रिशा सुथार की मधुर गायक ने कार्यक्रम में भक्ति और जोश भरने का कार्य किया
कार्यक्रम के मध्य श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल जी, सुथार संभागीय अध्यक्ष श्री रमेश जी सुथार पूंजपुर, पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर जी सुथार माकड़सीमा, सेवानिवृत्त एसडीएम श्री बद्रीलाल सुथार जगदीश सुथार आयड़ एवं पधारे हुए सभी बैठकों के अध्यक्ष महोदयों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया
झालावाड़ बैठक के अध्यक्ष श्री विजय जी और समस्त झालावाड़ बैठक के परिवारों को इस भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के उत्कृष्ट संयोजन,इस धार्मिक महोत्सव में , उदयपुर संभाग से, उदयपुर, सलूंबर,बांसवाड़ा,डुंगरपुर आसपास गांव से श्रद्धालु शामिल हुए

रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूंबर

और पढ़ें

error: Content is protected !!