फसल बीमा की लंबित राशि को लेकर भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ |भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर महोदया शुभम चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख सागर प्रजापत ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य रूप से पिछले वर्ष खरीफ फसल बीमा योजना की राशि किसानों को अब तक प्राप्त नहीं होने का मुद्दा उठाया गया।
किसानों द्वारा समय पर बीमा करवाने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर महोदया शुभम चौधरी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जयपुर तुरंत चर्चा की और जल्द से जल्द लंबित फसल बीमा राशि किसानों के खातों में दिलवाने का आश्वासन दिया।
साथ ही उन्होंने इसी सप्ताह में भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के मुआवजे को लेकर अरनोद एवं दलोट क्षेत्र की नई पंचायतों में खराब फसल का पंजीयन नहीं होने से मुआवजा राशि नहीं पहुँचने के विषय में भी चर्चा हुई, जिस पर भी शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रांत जैविक प्रमुख गोपाल कुमावत, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, संभाग बीज प्रमुख पन्नालाल डांगी, अरनोद तहसील अध्यक्ष झमकलाल , प्रतापगढ़ तहसील मंत्री मुकेश प्रजापत, जिला बीमा एवं अनुदान प्रमुख दिलखुश पाटीदार, तहसील युवा प्रमुख कृष्णा , जिला मंडी विपणन प्रमुख अंकुश एवं नगर कार्यवाह प्रमुख अर्पित सालगिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!