NEET पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जयपुर में भाजपा कार्यालय का किया घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर/जयपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में दोषियों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से युवाओं और परीक्षार्थियों में भारी रोष है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था में हुई गड़बड़ी ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है, लेकिन सरकार पूरे मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकरण में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद कार्रवाई की गति धीमी पड़ गई है, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और विद्यार्थियों के साथ हुए अन्याय की भरपाई के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में डीसीसी सलूम्बर के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संगठन महासचिव गणेश मेहता, लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व पार्षद नरेंद्र जैन, अधिवक्ता दिनेश जैन सहित सलूम्बर जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!